ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

हाई स्कूल के शिक्षक ने खुद को मारी गोली.

Spread the love

घरेलू कलह से परेशान इटाढ़ी प्रखण्ड के पीठनी हाई स्कूल के शिक्षक वैभव कुमार ने गैर लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से हायर सेंटर डाक्टरो ने किया रेफर.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का उनवास गांव में सरकारी शिक्षक ने घरेलू विवाद से तंग आकर खुद के सिर में गैर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. शिक्षक ने गोली खुद के सिर में मारी है. इस घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया आननफानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से शिक्षक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर में रेफर कर दिया.

विवाद के बाद शिक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल शिक्षक वैभव कुमार इटाढ़ी प्रखंड के पीठनी हाई स्कूल में शिक्षक है. लम्बे समय से घर में चल रहे अंतर्कलह से परेशान होकर आज उसने खुद को गोली मार ली बताया जा रहा है कि आज किसी बात को लेकर माँ से विवाद हो गया जिसके बाद उसने खुद के सिर में गोली मार ली.

क्या कहते है अधिकारी

वही इस घटना की पुष्टि करते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि, एक व्यक्ति के द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि उसके पास पिस्टल कहां से आया लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी है तमाम बिंदुओं पर जांच चल रही है.

गौरतलब है कि शिक्षक के द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरे गांव के लोग हैरान है कि समाज के एक बुद्धिजीवी व्यक्ति छोटी-छोटी बातों को लेकर इतना आत्मघाती कदम कैसे उठा सकता है.

Comment here