ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

बक्सर में एयरटेल 5G सेवा की हुई शुरुआत.

Spread the love

द जनमित्र

बक्सरः एयरटेल ने आज बक्सर में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की. इस मौके पर बाजार समिति रोड स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य पार्षद निशा फरीदी ने रिबन काटकर एवं दीप जलाकर किया. मुख्य पार्षद ने कहा कि हमें उम्मीद है कि 5जी सेवा लांच होने से इसके ग्राहकों को कई तरह के लाभ मिलेंगे.

इस मौके पर एयरटेल के जोनल बिजनेस मैनेजर विभु ने शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब हमारे कस्टमर्स को ज्यादा सुविधा मिलेगी एक तो नेटवर्क स्पीड ठीक होगा व्यवसाय करने वाले लोग जो इंटरनेट से अपना व्यवसाय करते हैं वह अपना काम बिना किसी रूकावट के कर सकेंगे. स्टूडेंट्स के लिए स्टडी मैटेरियल या ऑनलाइन क्लासेस के लिए अब परेशान नहीं होना होगा साथ ही ओटीटी या स्मार्ट टीवी देखना अब आसान होगा क्योंकि एयरटेल 5G बिना किसी रूकावट के चलेगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सुविधा हेड क्वार्टर के अलावा डुमरांव, चौसा, इटाढी़ एवं अन्य कुछ जगह पर ही उपलब्ध है.

वही कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि अब हमारे कस्टमर पहले से 30 गुना ज्यादा स्पीड नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे वह भी बिल्कुल मुफ्त. इसके लिए उनके पास 5G फोन होना चाहिए इस मुफ्त सुविधा के लिए एक शर्त है कि आप का रिचार्ज 239 या उससे ज्यादा होना चाहिए.

जिले के डिस्ट्रीब्यूटर ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल यह सेवा शहरी क्षेत्र में प्रारंभ हो रही है परंतु धीरे-धीरे पूरे जिले में इसका विस्तार होगा. इस मौके पर एयरटेल के सभी रिटेलर के साथ केक काटकर खुशियां भी मनाई गई.

                     कार्यक्रम के अंत में नगर में एक बाइक जुलूस भी निकाला गया जिससे लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा सके. अब बक्सर भी उन शहरों में शामिल हो गया है जहां फाइव जी की स्पीड से इंटर सेवा का आनंद उपभोक्ता उठा सकेंगे. इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नियमतुलाह फरीदी, गोपाल त्रिवेदी एवं एयरटेल के सभी रिटेलर मौजूद रहे.

Comment here