द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सरः नावानगर प्रखण्ड के अमीरपुर और आस-पास के नौजवानों ने विधायक डुमराँव को सूचित किया कि बार-बार निवेदन के बाद भी बियाडा के अधिकारियों द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इकलौते खेल मैदान की भी घेराबंदी कर पेप्सिको कंपनी को दिया जा रहा है. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल स्थल पर पहुंचकर विधायक डॉ० अजीत कुमार सिंह ने बियाडा के अधिकारियों को खेल के मैदान को छोड़कर घेराबन्दी करने का निर्देश दिया. बियाडा के पास नावानगर में 450 एकड़ से ज्यादा ज़मीन है. 5 एकड़ खेल के मैदान को छोड़ देने से कोई नुकसान नहीं होना है.


इस संबंध में डुमराँव विधायक द्वारा उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ से मैदान छोड़कर घेराबंदी कराने का आग्रह किया गया. जब तक इस खेल के मैदान को छोड़ने की विभागीय प्रकिया पूरी होगी तब तक जिला अधिकारी बक्सर द्वारा काम रोकने संबंधित बात किया गया. जिला अधिकारी ने आगामी 10 मई तक घेराबंदी कार्य को स्थगित करने की बात कही है.
विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि अगर इस खेल के मैदान को जबरदस्ती प्रशासन के बल पर छिनने का प्रयास किया गया तो जन आंदोलन होगा उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है परंतु खेल के मैदान को घेरकर मैदान विहीन करने की शर्त ठीक नहीं है.



Comment here