ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

आनंद मोहन के साथ बक्सर में भी तीन कैदियों को मिला लाभ

Spread the love

आनंद मोहन के साथ-साथ बक्सर जेल से भी छूट गए तीन कैदी ..बक्सर केंद्रीय कारा के मुक्त कारागार से रिहा किए गए बंदी, 14 वर्षों से ज्यादा भुगत चुके थे आजीवन कारावास की सजा, नीतीश सरकार के द्वारा कानून में संसोधन करने के बाद आनंदमोहन के साथ इन तीनो कैदियो को भी मिला लाभ.

 

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः पूर्व सांसद बाहुबली नेता आनंद मोहन को रिहा करने का आदेश जारी होते ही बिहार के विभिन्न जिलों से 27 कैदियों को छोड़े जाने की लिस्ट जारी हो गई, जिसका बक्सर जेल में भी बंद चार कैदियो को लाभ मिला जिसमे से तीन कैदियो को आज जेल से रिहा कर दिया गया. जबकी एक अन्य की रिहाई जुर्माना नहीं देने के कारण नहीं हो पाई है. जुर्माना नहीं देने पर उन्हें 1 माह 15 दिन और जेल में गुजारने होंगे.

क्या कहते है अधिकारी

जेल से तीनों कैदियो की रिहाई का जानकारी देते हुए केंद्रीय कारा अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि, जेल महानिरीक्षक के द्वारा जारी आदेश के आलोक में फिलहाल छपरा निवासी जितेंद्र सिंह, आरा निवासी किशुनदेव राय, तथा नालंदा के राजबल्लभ यादव, तथा रामाधार राम को छोड़े जाने का आदेश जारी हुआ है. इन चारों कैदियो ने 14 वर्षों से ज्यादा की सजा काट ली है हालांकि रामाधार राम को फिलहाल नहीं छोड़ा जा रहा है क्योंकि उन्हें अर्थदंड भी जमा करना था जो उन्होंने अब तक नहीं जमा किया है. ऐसे में यदि वह अर्थदंड जमा करते हैं तो उनकी रिहाई होगी अन्यथा उन्हें 1 माह 15 दिन और जेल में गुजारने होंगे.

 

कैदियो ने कहा आज हुआ है दूसरा जन्म

कैदियों ने बताया कि वह मान चुके थे कि अब उनकी मौत के बाद यहां से उनकी रिहाई होगी लेकिन आज अपनी रिहाई को वह दूसरा जन्म मान रहे हैं. उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान हत्या हो जाने, और बागीचे में आम तोड़ने के दौरान मारपीट में मौत हो जाने जैसे हत्याओं के मामलों में वह आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे. अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें मुक्त कारागार में तो डाल दिया गया था लेकिन उम्मीद नहीं थी कि उनकी रिहाई हो सकेगी. सभी ने कहा कि सरकार ने आनंद मोहन के प्रति जो दरियादिली दिखाई उसके साथ ही हमलोगों का भी कल्याण हो गया.

गौरतलब है कि जेल की चारदीवारी से बाहर आने के साथ ही इन तीनो कैदियो के चेहरे पर सुकून साफ दिखाई दे रहा था. बातचीत के दौरान इन कैदियो ने कहा भूल से भी लड़ाई झगड़ा से सबको दूर रहना चाहिए, सब कुछ वैसा का वैसा ही रह गया और हम दुनिया देखने के लिए तरस गए.

 

Comment here