ग्राउंड रिपोर्टसेहतस्थानीय

शराब के नशे में धुत होकर इस अधिकारी ने दी जान से मारने की धमकी

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराब को लेकर कई नियम कानून बनाते रहते हैं ताकि सूबे में कोई भी शराब का सेवन न कर पाए परंतु जब उन्ही के अधिकारी शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने लगे तो सरकार पर सवाल उठना लाज़िम है. मामला बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड से जुड़ा हुआ है. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमे देखा गया है की ब्रह्मपुर पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी शराब के नशे में धुत होकर अपने ही कर्मी के साथ बदतमीजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

जिसमें उस कर्मी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं. फिलहाल यह वीडियो वायरल हो गई है अलग-अलग तस्वीरों में देखा गया कि चिकित्सा पदाधिकारी औंधे मुंह गिरे पड़े हैं एवं स्वास्थ्य केंद्र के बाहर अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं  . इस मामले पर जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने इस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग जिला पदाधिकारी से की है .उन्होंने कहा कि ऐसे पदाधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं .अब सवाल उठता है कि सत्ता पर काबिज जदयू के नेता भी यह मानने लगे हैं की सरकार के अंदर अधिकारी भ्रष्ट हैं जो कि सरकार के नियम कानून को नहीं मानते हैं. ऐसी घटनाओं से जनता पीड़ित होगी और सरकार के प्रति नफरत पैदा होगी . सोचने वाली बात है की डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से यह प्रतित होता है कि लोगों का विश्वास कमजोर होगा.

Comment here