द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: चारों विधानसभा निर्वाचन सूची में लिंगानुपात वृद्धि करने को लेकर डीएम गंभीर हैं इसको लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम के संबंध में पूर्व निर्धारित विशेष अभियान 3 दिसंबर व 4 दिसंबर को होना निर्धारित किया गया है इस कार्यक्रम में बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सभी तरह के प्रपत्र जैसे 6 ,7, 8 लेकर उपस्थित रहेंगे . जिसमें अहर्ता प्राप्त व्यक्तियों का मतदाता सूची के नाम पंजीकृत किया जाएगा साथ ही विलोपन संशोधन स्थानांतरण का भी काम किया जाएगा . प्रारूप प्रकाशन के उपरांत निर्वाचक सूची में जिला का लिंगानुपात 897 प्रति हजार है जो कि जनगणना की तुलना में बहुत कम है .आप सभी महिलाओं से अपील है कि मिशन अहिल्या के तहत अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करने हेतु सहयोग करें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अमन समीर द्वारा बक्सर वासियों से अपील किया गया है कि आप सभी व्यक्ति अपने अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने हेतु सहयोग करें. जिलाधिकारी बक्सर अमन समीर जी द्वारा इस मामले को लेकर बहुत ही गंभीर है,उनका लक्ष्य है महिला लिंगानुपात में वृद्धि किया जा सके.

Comment here