ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

स्पीक अप इंडिया के तहत कांग्रेस नेताओं ने रखी अपनी बातें…

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा के संयुक्त आह्वान पर कांग्रेस के नेतागण अपनी मांगों को केंद्र

की मोदी सरकार एवं बिहार के नीतीश सरकार के समक्ष रखने के लिए सोशल मीडिया के फेसबुक लाइव ट्विटर व्हाट्सएप का सहारा लेकर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम स्पीक अप इंडिया कार्यक्रम को संबोधित किया. अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं सदस्य डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ओझा ने

कहा कि कोरोना के इस विकराल संकट के बीच सरकारों को अपनी जवाबदेही और जिम्मेदारियों को तय करना होगा. और उसे बखूबी निभाना भी होगा. ओझा ने कहा कि सरकारों से हमारी मांग है कि वे सभी भारतीय व्यक्ति जो टैक्स पे करने के

दायरे में नहीं आते हैं उनके खाते में अविलंब ₹10000 की राशि निर्गत करें. स्थानीय स्तर पर किसानों मजदूरों को आर्थिक राहत प्रदान करें. निम्न एवं मध्यम दुकानदारों स्वयं रोजगार करने वालों को कर्ज ना देकर उन्हें आर्थिक सहायता

प्रदान कर देश हित में कार्य करें. पुलिस को जनता के प्रति संवेदनशील बनाया जाए ताकि जनता आर्थिक शोषण का शिकार ना हो. क्वारेंटिन सेंटर पर भारी लूट बंद करें एवं प्रवासी मजदूरों को सम्मानजनक सुविधा प्रदान करें. इस कार्यक्रम में अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी अपनी बात रखी सभी ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ इस मुहिम में भाग

लिया. साथ ही सभी ने सरकार से मजदूरों एवं देश की जनता को उनका वाजिब हक देने कि मांग की. इस मुहिम में जुड़ने वालों में अधिवक्ता राहुल आनंद, राघवेंद्र मिश्रा, रामनारायण, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी के अलावा अन्य रहे.

Comment here