जनमित्र/बक्सरः 16 अगस्त 1942 के अमर शहीदों कपिल मुन्नी कमकर, श्रीराम दास लोहार, श्रीराम दास सोनार, श्री भीखी लाल, श्री साधुशरण आहिर, श्री प्रद्युमन लाल, श्री बिहारी लाल, श्री गोधन राम, श्री सुखादी लोहार, श्री गोपाल कोहार, अब्दुल रहीम के याद में युवा राष्ट्रीय जनता दल नगर के तत्वावधान में राजद पूर्व प्रत्याशी श्री सुनील कुमार उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में अपने सहयोगी के साथ नगर राजद कार्यालय से शहीद स्मारक तक जाकर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन के पुष्प अर्जित किया. इस मौके पर पप्पू यादव ने 1942 के अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि जो शहीद

अपनी शहादत दिए थे उनका अपना एक सपना देश से अंग्रेजों को भगाना और समतामूलक समाज की स्थापना कर स्वतंत्र एवं मजबूत भारत का निर्माण करना था जिसमें सभी को रोजगार, सभी को उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, खेतों में पानी, बंधुआ मजदूरी से आजादी दिलाना था. परंतु दुख के साथ यह कहना पड़ता है कि आजादी के इतने सालों बाद भी देश में बहुत भारी पैमाने पर असमानता है जिसके चलते देश से गरीबी तो नहीं हटी गरीब का अंत होते जा रहा है. वर्तमान सरकार अमर शहीदों के सपने को पूरा करने में पूरी तरह विफल हो रही है. पूर्व प्रत्याशी ने यह संकल्प लिया कि जो अमर शहीदों का सपना अधूरा रह गया है मैं पूरी जिंदगी उसको पूरा करने का

प्रयत्न करता रहूंगा. इस मौके पर युवा राजद नगर अध्यक्ष समीर हाशमी, उपाध्यक्ष चुन्ना हाशमी, मुख्तार यादव, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा बारी, बिहारी सिंह यादव, मुन्ना शर्मा, राधा कुशवाहा, सोहराब कुरेशी, सोनू कुमार ओझा, अर्जुन कुशवाहा, रिंकू यादव, ऋषिकेश पाठक, लालधारी राम, वीरेंद्र सिंह, लहू अंसारी, फिरोज खान, लल्लू रजक, विनोद गुप्ता, इरशाद कुरैशी, पूर्व वार्ड पार्षद भूषण गोड आदि उपस्थित रहे.








Comment here