द जनमित्र डाट। विमल यादव। 9431092766
बक्सर: रेलवे स्टेशन बक्सर पर कल शराब की खेप बड़ी मात्रा में बरामद की गई. आ रही ट्रेन अहमदाबाद पटना एक्सप्रेस से रेल पुलिस के जवानों ने बरामद की 9 लाख की शराब. आपको बता दे की 2 दिन पूर्व में भी ट्रेन के इंजन से 246 पीस शराब बरामद हुआ था. रेल डीएसपी ने कहा रेल कर्मीयो के मिली भगत से ही हो रहा है शराब का काला कारोबार. बक्सर-बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए लगभग 5 साल से अधिक का समय बीत गया इसके बाद भी सरकार कानून को जमीन पर उतारने में पूरी तरह फेल दिख रही है. कल बक्सर स्टेशन पर आ रही साप्ताहिक ट्रेन अहमदाबाद पटना एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने 1214 लीटर शराब बरामद की है जिसकी कीमत 9 लाख रुपये से अधिक है. उच्च अधिकारियो के आदेश पर बक्सर में रोकी गई ट्रेन. प्राप्त जानकारी के अनुसार वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दानापुर के निर्देश पर शराब तस्करो के खिलाफ अभियान चलाते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बक्सर, दिलदारनगर एवं राजकीय रेल पुलिस बक्सर के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 09447 का बक्सर में ठहराव कराकर संयुक्त रूप से चेकिंग किया गया. इस चेकिंग के दौरान उक्त गाड़ी में 19 शराब तस्कर को 1214 लीटर विभिन्न ब्रांडो का शराब के साथ जिसका अनुमानित मूल्य 936736/ रुपया है.

शराब की बरामदगी को लेकर बक्सर पहुँचे रेल डीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि 1214 लीटर शराब के साथ कुल 23 तस्करों को बक्सर एवं दानापुर से गिरफ्तार किया गया है .यह सम्भव ही नही है कि, बिना रेलवे के कर्मचारियों की मदद के ट्रेन से शराब का काला कारोबार हो सके, इंजन में सरकारी ताला लगाया गया था. सरकारी ताला केवल रेलवे के सरकारी कर्मी के पास ही होता है. मामले में एफआईआर दर्ज कर रेल पुलिस उन सरकारी कर्मियों के चेहरे को भी जल्द बेनकाब करेगी. जिस ट्रेन से शराब की बरामदगी हुई है. उसका ठहराव बक्सर में नही होने के बावजूद भी मेमो देकर हमलोगों ने रोककर उसकी तलाशी ली.

गौरतलब है कि गंगा और कर्मनाशा नदी के अलावे बॉर्डर इलाके में पुलिस की दबिश को देख शराब माफिया अब ट्रेन मार्ग से शराब की बड़ी बड़ी खेफ लेकर बिहार के सीमा में प्रवेश कर रहे है जिसको देखते हुए रेल के वरीय अधिकारियो ने अब ट्रेनों में एस्कॉर्ट पार्टी के जवानों की संख्या बढ़ा दी है. जिसका परिणाम है कि आज 1214 लीटर शराब के साथ 23 तस्करों को भी गिरफ्तार करने में रेल पुलिस सफल रही.

Comment here