बक्सर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने अपने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के स्वागत के लिए ज्योति चौक स्थित जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने जिला अध्यक्ष का माल्यार्पणकर उन्हें बधाइयां दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था

सभी कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ खुशियां मना रहे थे. कार्यकर्ताओं का कहना था कि दीनानाथ ठाकुर के जिला अध्यक्ष बनने से बक्सर रालोसपा को मजबूती मिलेगी मौके पर मौजूद अन्य नेतागण राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को धन्यवाद देते हुए कहा की बक्सर में अति पिछड़ा समाज से जिला अध्यक्ष बनाकर उपेंद्र कुशवाहा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपने को साकार करने की कोशिश की है कार्यकर्ताओं का कहना था कि दीनानाथ ठाकुर एक कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति है जो संगठन के लिए दिन रात काम करते रहते हैं और ऐसे व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने सही फैसला लिया है दीनानाथ ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम अकेले जिला अध्यक्ष नहीं है बल्कि सारे कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष की हैसियत रखते हैं और सभी लोग मिलजुल कर संगठन को मजबूत करेंगे इस दौरान जिला कार्यालय से एक जुलूस भी निकला जुलूस ज्योति चौक से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा

जहां पर सभी नेताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का माल्यार्पण किया फिर ज्योति चौक स्थित ज्योति प्रकाश को भी माल्यार्पण किया कार्यक्रम में मौजूद लोगों में बबन कुशवाहा, सुकुल राम, शिव प्रसाद कुशवाहा, बिहारी पासवान, योगेंद्र चौहान, धनजी मुखिया, राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रकाश कुशवाहा मनोज कुशवाहा, संजय कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, मिथिलेश राजभर, राजेश कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा, कालीचरण यादव, संतोष शर्मा, रमाकांत चौधरी, रिया शर्मा, जयप्रकाश कुशवाहा हिटलर कुशवाहा, अमरजीत गोंड आदि रहे





Comment here