जनमित्र/बक्सरः जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहा है. बिहार में राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन का तेजी से विस्तार कर रही है खास करके तकनीकी मोर्चे पर क्योंकि जिस तरह से कोरोना बिहार में तेजी से दस्तक दे रहा है ऐसे में अगर चुनाव होगा भी तो नेतागण सबसे ज्यादा सोशल मीडिया से ही प्रचार प्रसार कर पाएंगे इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने भी पूरे बिहार में सूचना तकनीकी एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ पर कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की जो पूरे बिहार में संगठन के मजबूती के लिए काम करेंगे पूरे बिहार को छह भागों में बांट कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है

बक्सर के रहने वाले युवराज बसुधरी को पटना प्रमंडल का प्रभार दिया गया जिसके अंतर्गत पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमुर और अरवल जिला शामिल है. इसके लिए युवराज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम जैसे छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पार्टी ने मान सम्मान दिया है और हमारी कोशिश रहेगी कि हम इस जिम्मेदारी को पूरे इमानदारी से निभाएं. इस दौरान युवराज वसुधरी को बधाई देने वालों का तांता भी लगा रहा जिसमें शुकुल राम, अजय कुमार, प्रेम कुशवाहा, संदीप कुमार, आदि शामिल रहे.








Comment here