मौर्य शक्ति बक्सर एवं प्रभावती मेमोरियल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वधान में ज्योति प्रकाश चौक पर निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया है

जिसका उद्घाटन डॉक्टर भूपेंद्र नाथ ,चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल, के द्वारा किया गया मौर्य शक्ति के जिला संयोजक राजेश सिंह ने बताया कि मेले के मौके पर अचानक कोई दुर्घटना होने पर लोग परेशान हो जाते हैं और मौका रहते उनका इलाज नहीं हो पाता है जिसको देखते हुए मौर्य शक्ति ने इस साल फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया है ताकि दूरदराज से आने वाले लोगों के साथ अगर कोई दुर्घटना होती है या अचानक कोई बीमार पड़ जाता है तो उसको इलाज के लिए अस्पताल नहीं जाना पड़े बल्कि हमारी टीम ही उसका इलाज कर पाए मौके पर राजेश सिंह कुशवाहा जिला संयोजक मौर्य शक्ति बक्सर सह संस्थापक प्रभावती मेमोरियल सेवा संस्थान बक्सर ,सुमन सिंह कुशवाहा मीडिया प्रभारी ,और सचिव ,दीपक कुशवाहा उप संगठन सचिव, रितेश मौर्य संगठन मंत्री ,डॉक्टर ओम प्रकाश , डॉक्टर अमलेश कुमार ,डॉ गणेश प्रकाश मंडल ,डॉक्टर ओम प्रकाश ,विद्यासागर जी ,राम सुरेश सिंह, बब्बन सिंह ,अशोक कुमार ,अश्विन जी ,अमृत लाल जी ,परमजीत जी, छोटू सिंह, डॉक्टर उपकार जी ,विद्यार्थी जी ,धनजी सिंह ,नीरज सिंह एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे इस निशुल्क मेडिकल कैंप में सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त निशुल्क दवा का वितरण एवं मरीजों का जांच किया भी किया जा रहा है। दर्जनों डॉक्टर, नर्स, शिक्षक,समाजसेवी व प्रबुद्ध लोग इस कैम्प में अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। प्रभावती मेमोरियल सेवा संस्थान की जन सेवा की यह अनूठी पहल प्रसंशनीय है।
मौर्य शक्ति एवं प्रभावती मेमोरियल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वधान में चलाया जा रहा है फ्री मेडिकल कैंप

Comment here