बक्सर:- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर बक्सर में बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सह पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी डॉक्टर सत्येंद्र ओझा रहे.

इनके अलावा चर्चित साहित्यकार कुमार नयन, रंजीत कुमार आदि लोग भी इस मैच में अतिथि के रूप में मौजूद रहे अतिथियों ने अपने संबोधन से समय-समय पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहें मैच के अंत में विजयी टीम एवं उप विजयी टीम को पुरस्कृत भी किया।

वहीं दूसरी ओर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य डॉ विनोद कुमार सिंह ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के 144 वें जयंती के अवसर पर नई दिल्ली जंतर- मंतर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक ट्रस्ट लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व पर अपने विचार रखें उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों से काफी ऊर्जा मिलती है.

Comment here