जनमित्र / बक्सर / डुमरांव: संत जॉन सेकेंडरी स्कूल टेन प्लस टू डुमरांव सीबीएसई 12 वीं परीक्षा में इस बार करीब 92 फीसद छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है. परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में उत्सव का महौल दिखा. सफल छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया. उनके इस जश्न में स्कूल के शिक्षक भी शामिल हुए. स्कूल में राहुल कुमार ने 95.6 अंक लाकर प्रथम स्थान

प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर चंदन कुमार ने 92.27 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान मोहित कुमार को 92.27 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. वही प्रभात यादव ने 90.81 फीसदी, अंकित कुमार 89.81, आदित्य रंजन ने 89.47 , अभिषेक शर्मा ने 89.4, बिट्टू कुमार सिंह ने 89.4, जतिन सिंह ने 87.4, कुमार होतब्या ने 87.2 ने टॉप टेन की सूची में अपना जगह बनाए. स्कूल के निदेशक डॉ रमेश सिंह ने टॉपर समेत उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि छात्रों ने टॉपर बनने का लक्ष्य बनाया और इसके लिए कड़ी मेहनत शुरू की तथा सफल हुए. अभिभावकों को भी बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों का मनोबल बढ़ाते रहना चाहिए. विद्यार्थी अपने जीवन में पूरे ईमानदारी से मेहनत करे तो निश्चित ही उसे एक दिन सफल होने से कोई भी रोक नही सकता है.






Comment here