ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

पटना में चल रहे शिक्षकों के आंदोलन को लेकर बक्सर में हुई बैठक.

Spread the love

जनमित्र/बक्सर:- भारत की जनवादी नौजवान सभा, भारत का छात्र संघ सहित अन्य छात्र संगठनों की संयुक्त बैठक भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता एम वी कॉलेज छात्रसंघ सचिव विश्वकर्मा यादव ने की बैठक को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि छात्र एवं युवाओं के साथ अपने ही देश में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है

एक-एक कर केंद्र सरकार सरकारी संस्थाओं को बेचते जा रही है इस कुव्यवस्था के खिलाफ छात्रों एवं युवाओं को एकजुट होकर अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है वहीं पटना गर्दनीबाग में आमरण अनशन पर बैठे एनआईओएस डीएलएड अभ्यर्थियों का आज 11वा दिन है जिसमें से कई शिक्षक अभ्यर्थी की स्थिति काफी नाजुक है. वहीं कांग्रेस नेता डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ओझा ने अनशन पर बैठे छात्रों की मांग को सही ठहराते हुए केंद्र सरकार पर देश के 14 लाख युवाओं को ठगने का आरोप लगाया ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर ठगी का मुकदमा चलना चाहिए यदि सरकार अपने डिग्री को अमान्य करती है तो अपनी असफलता का ठीकरा छात्रों पर क्यों फोड़ रही है ऐसे में छात्रों का आंदोलन वाजिब है

वहीं भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा एवं जिला सचिव धीरेंद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की भर्त्सना करते हुए कहा घोर पूंजीवादी एवं संप्रदायिक सरकारों ने छात्रों एवं नौजवानों को बेरोजगार बनाने के हथकंडे अपना रही है. नेताओं ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरी नहीं करती है तो हम जल्द ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होंगे इस मौके पर राजेश शर्मा, गुड्डू शर्मा, शिव प्रकाश यादव, प्रतीक आनंद, अंकित कुमार सिंह, संतोष कुमार शर्मा, रमेश राम, लालू याव, संजय यादव, दिनेश कुमार, दीपेंद्र कुमार वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

Comment here