जनमित्र/बक्सरः राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष बक्सर जिला के धीरज सिंह कुशवाहा सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने समर्थकों के साथ अपना आस्था राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में जताते हुए सदस्यता ग्रहण किया. इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में इन नेताओं का स्वागत है. हमलोग इनका सम्मान करते हैं और इनके पार्टी में आने से पार्टी धारदार और मजबूत होगी.

इनके सदस्यता पर बधाई देने वाले नेताओं में रालोसपा के जिला अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि बक्सर जिला के कृष्णाब्रहम गांव के निवासी धीरज सिंह के पार्टी में आने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. वहीं जिला प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि इनके पार्टी में आने से पार्टी को शाहाबाद क्षेत्र और खासकर बक्सर जिले में काफी मजबूती मिलेगी. साथ ही पार्टी को एक कुशल युवा नेता मिला है जो युवाओं के बीच अच्छा नेतृत्व कर सकता है. मौके पर मौजूद प्रदेश संगठन सचिव संतोष कुशवाहा, प्रदेश जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष गोंड और युवा उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुशवाहा ने भी बधाई दी.






Comment here