जनमित्र/बक्सर: समाज में बहुत सी ऐसी संस्थाएं हैं जो गरीबों के लिए दिन रात काम कर रही है. आज हम आपको एक ऐसे ही टीम से रूबरू कराएंगे. जो जरूरतमंदों के लिए फरिश्ते से कम नहीं है. आपको बता दें कि कमलेश पाल एवं उनके साथी 23 मार्च से लगातार उनके लिए काम कर रहे हैं जो असहाय है शुरुआत के दिनों में कमलेश पाल ने प्रतिदिन खाद्य सामग्री जैसे चावल, दाल, आलू, तेल एवं मसाला आदि का वितरण

करना शुरू किया. कुछ दिन बीतते ही उन्हें यह एहसास हुआ कि बहुत सारे परिवार ऐसे भी हैं जिनके पास गैस या जलावन के लिए कुछ भी नहीं है. फिर कमलेश अपने साथी अंकित राय, रास बिहारी मिश्रा, पप्पू यादव, दीपक सिंह, विशेश्वर सिंह एवं शशि राय की मदद से खाना बनाने का निर्णय लिया. तब से प्रतिदिन ये लोग खाना बनाकर शहर के झुग्गी झोपड़ी एवं जरूरतमंदों के बीच वितरण करते हैं इनकी टीम देर रात तक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्लम एरिया या फिर ऐसे लोग जो दूसरे राज्यों से बक्सर में टेंट लगाकर रह रहे हैं उन लोगों के बीच भोजन मुहैया करा रही है.

हम आगे भी आपको ऐसे लोगों से रूबरू कराते रहेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मदद के लिए आगे आए और मिलकर के इस आपदा से निपटे.




Comment here