ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वर्चुअल रैली को किया संबोधित..

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रैली में भाग लिया. इस रैली का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने किया. बक्सर से डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ओझा ने वर्चुअल रैली में भाग लिया. डॉ ओझा ने कहा कि बिहार में बक्सर सर्वाधिक ऑनलाइन सदस्यता देने के लिए प्रयास करेगा. साथ ही देश को कुव्यवस्था से बाहर लाने के लिए बिहार बड़े स्तर पर

अभियान चलाएगा. वर्चुअल रैली के आयोजन के लिए राहुल गांधी एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व करते हुए डा. मदन मोहन झा ने राहुल गांधी का स्वागत किया. राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार छात्रों युवाओं के अंदर कांग्रेस के प्रति प्रेम देखने को मिल रहा

है इससे स्पष्ट हो जाता है कि उन्हें कहीं ना कहीं वर्तमान कि केंद्र सरकार से शिकायत है. यह एक अच्छा मौका है कि अधिक से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता छात्रों-नौजवानों के बीच अपने संदेश को लेकर जाए और प्रेरित करें और ऑनलाइन मेंबर बनाकर कांग्रेस को मजबूत करें ताकि बिहार एवं देश को आर्थिक राजनीतिक एवं सामाजिक मजबूती प्रदान किया जास सके. उन्होंने यह भी कहा की कोरोना काल में एक तरफ समूचा देश त्राहिमाम कर रहा है, लोग मर रहे हैं दर दर की ठोकर खा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मोदी जी भूमि पूजन कर रहे हैं जबकि देश को शिक्षा रोजगार एवं अस्पताल की आवश्यकता है. इस रैली को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी केसी वेणु गोपाल, शक्ति सिंह गोहिल, वीरेंद्र सिंह राठोर, राज कपूर एवं फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा ने भी संबोधित किया.

Comment here