ग्राउंड रिपोर्ट

हरिपुर गांव के जरूरतमंदों के बीच किया गया तिरपाल का वितरण

Spread the love

बक्सर :- एचडीएफसी बैंक बक्सर के द्वारा हरिपुर गांव के जरूरतमंदों के बीच किया गया तिरपाल का वितरण।


बक्सर जिला के हरिपुर गांव में बाढ़ एवं ठोरा नदी के बहाव के चलते करीब 40 घर नदी में बह गया जिसका खबर जनमित्र ने पिछले दिनों चलाया था जब इसकी जानकारी एचडीएफसी बैंक को हुई तो बैंक ऑपरेशन मैनेजर प्रकाश भारती के नेतृत्व में एवं समाजसेवी रामजी सिंह के सहयोग से हरिपुर गांव के जिन लोगों का घर और झोपड़ी डूब गया वैसे दर्जनों परिवारों को बैंक के द्वारा तिरपाल मुहैया कराया गया

तिरपाल पाकर ग्रामीण काफी खुश थे प्रकाश भारती का कहना है कि इंसान ही इंसान के काम आता है और मानवता से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है इसीलिए बैंक के द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद की जाती है इस मौके पर बैंक के मनोज कुमार निलेश कुमार के अलावा अन्य लोग शामिल रहे ।

Comment here