ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

सुबे में बढ़ रहे अपराध को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दिया धरना.

Spread the love

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले लॉक डाउन के दौरान बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर 2 जून को बक्सर समाहरणालय पर धरना दिया. यह धरना 11:00 बजे से 2:00 बजे तक चली. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बक्सर जिला परिषद ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि लॉक डाउन के अवधि में अपराधी और राजनीतिक वजूद रखने वाले दबंगों

द्वारा दलितों कमजोर वर्गों और महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है. जिस पर पुलिस प्रशासन और सरकार चुप है, राज्य में पटना, बक्सर, बेगूसराय, वैशाली, गया, जहानाबाद, खगड़िया, सिवान, गोपालगंज आदि अनेक जिलों में इन दिनों अपराधिक घटनाएं बढी है. गोपालगंज में ट्रिपल हत्या कांड इस संदर्भ में उसका ताजा उदाहरण है गोपालगंज की घटना राजनैतिक जुड़ाव और सत्ता के संरक्षण को भी

जाहिर करता है जिसमें जदयू के बाहुबली विधायक की संलिप्तता की चर्चा है जिस वजह से पुलिस प्रशासन चुप है और किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की ओर से आज के इस धरना की अध्यक्षता जिला सचिव कॉमरेड ज्योतिश्वर सिंह ने की मौके पर पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह, जिला पार्षद कामरेड केदार सिंह, सहायक सचिव नागेंद्र मोहन सिंह, वंश नारायण सिंह, कॉमरेड कपिल पासवान, देवानंद सिंह (अधिवक्ता), कॉमरेड सूरज प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे.

Comment here