जनमित्र/बक्सर: बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय गुरूवार की सुबह अपने गृह जिला बक्सर पहुंचकर जिले के प्रख्यात साहित्यकार कुमार नयन की पत्नी सुहाग रानी के निधन की शोक में शामिल हुए. स्व. सुहाग रानी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिजन को ढाढ़स दिया. डीजीपी श्री पांडेय ने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं. शोक संतप्त परिवार से करीब आधे घंटे तक बाचतीच की. आपको बताते चलें कि पिछले 9 जून को ही गजलगो कुमार नयन की पत्नी सुहाग रानी का आकस्मिक निधन हो गया था. इस दौरान

साहित्यकार कुमार नयन के अलावे परिवार के अन्य सदस्यों में उनके बेटे प्रशांत, अनुराग, नताशा, सीमा, रेखा, अमृत केसरी, मनोज केसरी, सर्वजीत केसरी, पंकज, क्षितीज, विज्ञान, पावेल, फलक, तपश, पंछी समेत अन्य शामिल रहें. वहीं, भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अजय केसरी के पिता डाॅ. वंशरोपन प्रसाद केसरी के निधन पर गहरा दुख जताया और परिजनों से मिलें. इस दौरान अंजनी केसरी समेत अन्य मौजूद

थे. इसके अलावे विद्यार्थी जीवन में गुरू रहें बीबी हाई स्कूल के शिक्षक गणेश उपाध्याय के निवास स्थल सोहनी पट्टी में पहुंचे और आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य डाॅ. शशांक शेखर भी मौजूद रहें. यह पहली बार नहीं है जब श्री पांडे अपने प्रियजनों से मिलने अचानक पहुंचे बल्कि इससे पहले भी वह अपने लोगों के बीच जाते रहे.







Comment here