जनमित्र/आरा: छात्र राजद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा ईकाई के द्वारा एसटीइटी परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनीश यादव ने किया.इस दौरान छात्र राजद के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष भीम यादव ने कहा कि बिहार बोर्ड के द्वारा बिना कारण बताए एसटीइटी परीक्षा को रद्द करना सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करता है, क्योंकि बिहार बोर्ड विगत 28 जनवरी को सुचारू रूप से परीक्षा को सफल बनाता है

और वही 4 महीना के बाद रिजल्ट घोषित करने का भी फरमान जारी करता है लेकिन न जाने सरकार के सामने ऐसी कौन-सी विकट परिस्थिति आई कि वह आनन-फानन में परीक्षा को ही रद्द कर दिया गया. वही भीम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि मई के अंतिम सप्ताह तक बिहार के सभी पंचायतों के हाई स्कूलों में एसटीइटी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियोजन कराया जाएगा। लेकिन न सरकार सभी पंचायतों में हाई स्कूल खुलवा पाई और ना ही एसटीइटी का रिजल्ट जारी की । इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की शिक्षा व्यवस्था को रसातल की ओर ले जा रहे हैं मुख्यमंत्री से निवेदन है कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए छात्र हित में एसटीइटी का रिजल्ट तत्काल घोषित करें. वही विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनीश यादव ने कहा कि बिहार सरकार सीटेट दिसंबर में

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक में नियोजन शामिल नहीं करना यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि डीएलएड के अभ्यर्थियों को विगत 15 जून से नियोजन में शामिल करने के लिए फॉर्म भरवाया जा रहा है. वही सीटेट के अभ्यर्थियों को इस नियोजन में शामिल नहीं करना सरकार का छात्र-छात्राओं के प्रति सौतेला व्यवहार दर्शाता है. पुतला दहन कार्यक्रम मे छात्र नेता अरविंद यादव, मोहम्मद ताहिर, गांगुली यादव, दीपक, सुमित, पंकज, पटेल पासवान आदि शामिल रहे.






Comment here