ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

रौनक सिंह बने आम आदमी पार्टी की छात्र विंग छात्र युवा संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष

Spread the love

सीवाईएसएस ने की बक्सर जिला कार्यकारिणी का गठन

जनमित्र/बक्सरः आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ‘छात्र युवा संघर्ष समिति’ (सीवाईएसएस) ने मिशन विस्तार को जारी रखते हुए बक्सर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. मिडिया को जानकारी देते हुए सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष आसिफ़ अली ने बताया है कि बक्सर की छात्र राजनीति में लोकप्रिय चेहरा रौनक सिंह को जिला अध्यक्ष, छात्र नेत्री कोमल को जिला महासचिव, पवन कुमार मिश्रा तथा तौकीर पठान को जिला उपाध्यक्ष, आशुतोष पांडेय को जिला सचिव आनंद शंकर को जिला कोषाध्यक्ष तथा राजु खान को जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आसिफ़ ने बताया है कि राजु खान डीके कॉलेज डुमराँव, बक्सर के छात्र संघ कोषाध्यक्ष है, राजु खान ने अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित हो कर अपने समर्थकों के साथ सीवाईएसएस की सदस्यता प्राप्त की है. आसिफ़ ने आगे कहा कि जिस तरह से लगातार बड़ी संख्या छात्र नेता सीवाईएसएस से जुड़ रहे हैं ये अरविंद केजरीवाल के विचारधारा के प्रति युवाओं के विश्वास का प्रमाण है. छात्र व युवाओं का ‘सीवाईएसएस’ की तरफ़ बढता आकर्षण बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेत है.

Comment here