जनमित्र/बक्सर: राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय डुमरांव में प्रखर प्रवक्ता लोकप्रिय राजनेता विद्वान लेखक और समीक्षक युवा तुर्क के नाम से मशहूर रहे स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ पप्पू यादव ने की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन बहुत स्वच्छ एवं ईमानदारी से परिपूर्ण था. जनता पार्टी के बहुत दिनों तक अध्यक्ष पद को सुशोभित करनेवाले चंद्रशेखर सिंह अपने जीवन में कभी झुकने का काम नहीं किया. वे भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने उनका कार्यकाल छोटा जरूर रहा लेकिन इनको एक मजबूत प्रधानमंत्री एवं उनके कार्यकाल को भारत देश की राजनीति में असरदार कार्य के लिए याद किया जाता है. जब देश अंधविश्वास के नाजुक दौर से गुजर रहा था उस वक्त ऐसे लीडर की जरूरत थी जो निजी स्वार्थों से ऊपर राष्ट्रहित में कार्य करें. चंद्रशेखर ने इन परिस्थितियों में एक अच्छी राजनीति देश को दी. एक छोटी अवधि के कार्यकाल होने के बावजूद उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया. उन्हें विद्यार्थी राजनीति से ही एक फायर ब्रांड के नाम से जाना जाता था. इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से सोहराब कुरैशी प्रदेश सचिव तकनीकी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल बिहार, इम्तियाज अंसारी उर्फ लड्डू युवा जिला सचिव, सोनू पाठक वार्ड अध्यक्ष, रितेश पाठक युवा नगर महासचिव, इरशाद कुरैशी युवा राजद नेता, शहजाद भाई नगर उपाध्यक्ष, शहाबुद्दीन अंसारी युवा जिला महासचिव, मल्लू इदरीसी राजद नेता राकेश यादव आदि लोग शामिल रहे.









Comment here