बक्सर :- बक्सर के चौसा बाजार में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष शहीदों के सम्मान में दीपावली के पूर्व संध्या पर चौसा के छात्र एवं युवाओं द्वारा आयोजित की जाती है

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर ए के सिंह संयुक्त रूप से रहे बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कारगिल में शहीद हुए लल्लन यादव के पुत्र एवं चौसा बैंक डकैती के दौरान शहीद हुए नंदकुमार सिंह की पत्नी को सम्मानित किया उन्होंने कहा की हमारे जवान हमारी सुरक्षा के लिये अपनी जान की बाज़ी तक लगा देते हैं

बात चाहे सरहद की हो या देश के अंदर की जवान अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए ताकि शहीद के परिवारों को हिम्मत मिले वही डॉक्टर ए के सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को साधुवाद देते हुए कहा कि हम अपने शहीदों की कुर्बानियों को नहीं भूल सकते आज हम इसीलिए सुरक्षित है की हमारे जवान हमारे लिए सरहद पर पहरा दे रहे हैं

अन्य अतिथियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश भुवन, पूर्व जिला पार्षद सुनील यादव, पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह रहे एवं इस कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी रामजी सिंह ने किया आयोजक मंडल में नवीन तिवारी सोनू दुबे हरेंद्र ज्योति कुमार पप्पू दुबे प्रिंस दुबे इनके अलावा मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में बक्सर एसपी एवं सभी अतिथियों ने शहीदों के नाम पर दीप जलाएं।

Comment here