ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर युवा राजद ने निकाली साइकिल रैली

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान सभा तेजस्वी यादव के आह्वान पर बक्सर विधानसभा के जगदीशपुर पंचायत के भटवालिया गांव से प्रदेश महासचिव युवा राष्ट्रीय जनता दल बबलू यादव के नेतृत्व में साइकिल मार्च निकाला गया. मार्च के अंत में सभा को संबोधित करते हुए बबलू यादव ने कहा कि जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल का कीमत कम होने के बावजूद , लगातार देश में 25 दिनों से तेल का कीमत बढ़

रहा है. पेट्रोल से भी ज्यादा महंगा डीजल मिल रहा है इसका सीधा असर गरीब मजदूर देश के किसानों पर पड़ रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डीजल पेट्रोल के मूल्य को कम करने के बजाए बिहार चुनाव की रणनीति बनाने मे लगे हुए हैं लेकिन बिहार की जनता आने वाले चुनाव में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को सबक सिखाते हुए तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार के

सरकार बनाने जा रही है साइकिल मार्च में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता बुद्धि राम सिंह, देवेंद्र यादव, मुलायम यादव, महावीर राम , मनोज राम ,राज सिंह , आफताब अंसारी , सुरेश नट, इंद्रजीत सिंह , त्रिलोकी खरवार, सुरेंद्र यादव , अजीत राय, विवेक कुमार , सुधीर गुप्ता , विशाल गुप्ता , नानजी यादव, सुमन शेखर, विनोद यादव , धर्मेंद्र यादव ,

अशोक सिंह , हवलदार राम , सुखराज राम , अवधेश राम, राजन राम , दिलीप राम, रामायण गोंड, प्रेम कुमार, रविंद्र राम, पंकज उपाध्याय, मंटू यादव आदि  उपस्थित थे.

Comment here