ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

जिले की प्रथम देहदान करने वाली महिला के प्रति दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जिले की प्रथम देहदान करने वाली महिला के प्रति दी श्रद्धांजलि.
जनमित्र/बक्सर: नगर के कोइरपुरवा स्थित सिटी पैलेस मैरेज हॉल में शनिवार को दधीचि देहदान समिति बक्सर की एक बैठक संयोजक मीना सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सर्वप्रथम जिले की प्रथम देहदान करने वाली महिला स्व. सुहाग रानी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक मीना सिंह ने कहा कि स्व. सुहान रानी के देहदान की प्रक्रिया कोरोना महामारी के कारण संभव नहीं हो सका. जिसके प्रति दधीचि देहदान समिति बिहार के सचिव विमल जैन ने दुख जताया है. वहीं  संरक्षक सह उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा सिक्किम के राज्यपाल एवं समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद ने इस नेक कार्य के लिए परिजनों का आभार जताते हुए सुहाग रानी को श्रद्धांजलि दी है. सभा में देहदान के लिए संकल्प पत्र भर चुके लोगों को दधीचि देहदान समिति बिहार द्वारा सम्मान पत्र सौंपा गया. इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार, डॉ हींगमणि, दीपक अग्रवाल, गजलगो कुमार नयन, एमएस साहिल, ओमप्रकाश पवननंदन, बबन जी समेत अन्य शामिल रहे.

Comment here