जनमित्र/बक्सर: जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चीन बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों की शहादत को लेकर एआईसीसी के दिशा निर्देश के तहत पूरे देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष वीर शहीदों को कैंडल जला कर याद करते हुए मौन रखा गया. इस दौरान शहीदों को सलाम एवं चीन को मुंहतोड़ जवाब दो का स्लोगन भी लगाया गया. यह कार्यक्रम बक्सर कवलदह पोखरा हो पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जला एवं मौन रख कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा के नेतृत्व में हुआ. मौके पर जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने दूरभाष संदेश में कहा कि शहीदों की कुर्बानी का बदला सरकार को लेना चाहिए केवल कहने से नहीं होगा. कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, संजय पांडे, पप्पू दुबे, जमाल अली, गुप्तेश्वर चौबे, राम कृपाल सिंह, सुरेश जयसवाल, संजय सिंह, राजर्षि राय, राजाराम पांडे, मदन राम, राम प्रसन्न द्विवेदी, निशांत आदि लोग मौजूद रहे
कांग्रेस नेताओं ने शहीदों की याद में जलाए कैंडल..

Comment here