ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

आरटीआई कार्यकर्ता पर हुए हमले को लेकर राजद नेता हुए मुखर…

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः बक्सर जिला के डुमरांव अनुमंडल के नगर परिषद में आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार पर हुए हमले को लेकर राजद नेता व डुमरांंव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ पप्पू यादव ने राज्य सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा की भ्रष्टाचार उजागर करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता पर ही हमला होता है और सरकार कुछ नहीं करती. उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा की सूबे के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे जहां कानून की राज होने की बात करते हैं वही उनके जिले में ही आरटीआई कार्यकर्ता पर हमला होता है. वह भी नगर परिषद कार्यालय के ठीक सामने उन्हें दिन में ही बुरी तरह से पीटा जाता है और पीड़ित के थाने में आवेदन देने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ऐसा प्रतीत होता है इस मामले में सरकार का संरक्षण प्राप्त है. बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है लॉ एंड आर्डर बुरी तरह चरमराया हुआ है. लूट, हत्या, दुष्कर्म, मारपीट और रंगदारी का मामला तो आम हो गया है. सुबे में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हमला करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए नहीं तो सामाजिक कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

Comment here