ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

रालोसपा ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन.

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः राष्ट्रीय लोक समता पार्टी युवा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाहा एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ ठाकुर के नेतृत्व में बिहार में गिरती कानून व्यवस्था, बेलगाम अपराध एवं एस.टी.ई.टी की परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ज्योति चौक पर पुतला दहन किया गया. इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष संजय कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. हर दिन कहीं न कहीं से हत्या एवं लूट की खबरे आती रहती है.

शासन व्यवस्था बिल्कुल ही चरमरा गई है जबकि नीतीश कुमार सुशासन का ढो़ल पीट रहे है. वही दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि बिहार मे बेरोजगार युवाओं की संख्या दिन पर दिन बढते जा रही है जिसको लेकर सरकार के पास कोई योजना नहीं है. इस मौके उपस्थित लोगो मे बबन कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा ,  योगेंद्र चौहान, अरुण मौर्य, कमल सिंह, अमरेंद्र, अजय कुमार, मुन्ना कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, ललन कुशवाहा, गोविंद प्रधान, रामरतन, उपेंद्र कुशवाहा, हीरा कुशवाहा, हिटलर, शिवप्रसाद, हरि कुशवाहा, बिहारी पासवान, गोपाल यादव एवं अन्य रहे.

Comment here