ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

ये युवा भी अपने आसपास के लोगों की भूख मिटा रहे हैं

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः हम लगतार आपको कोरोना के सिपाहियों से रूबरू करा रहे हैं. इस दौर में अस्पताल में डॉक्टर सड़क पर पुलिस अपना ड्यूटी तो निभा ही रहे हैं. लेकिन साथ में सामाजिक लोग भी अपने आसपास के लोगों के लिए दिन रात काम कर रहे हैं. दोपहर का समय था हम रिपोर्टिंग के लिए निकले थे तभी हमने देखा कि चार पाँच युवाओं की टीम टेंट लगाकर रह रहे लोगों के बीच चावल दाल सब्जी परोस रहे थे जब हमने उन युवाओं से बात की तो पता चला ये सभी युवा आपस में राशन इकट्ठा कर स्वयं भोजन बनाते हैं और स्टेशन के आसपास मजबूरी में रह रहे लोगों के लिए भोजन मुहैया कराते है.


इस टीम मे राजु ठाकुर, उदित सम्राट, आदित्य उर्फ संजय, मुकेश राय, सतीश, अमित, विकेश, बंटी ,सुरज, एवं राहुल शामिल है. यह एकलौता उदाहरण नहीं है इस तरह की कई टीम लगतार जरुरतमंदो के बीच काम कर रही है

Comment here