ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

बक्सर में हुई कोरोना संदिग्ध मजदूर की मौत…

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः बुधवार की रात इटाढी़ प्रखंड के रहने वाले एक श्रमिक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. बताया जाता है कि वह फरीदाबाद में किसी कंपनी में काम करता था. इसी बीच लॉक डाउन होने पर वह पैदल ही

बक्सर के लिए निकल पड़ा. उसे रास्ते में कहीं-कहीं गाड़ी भी मिली परंतु लंबी दूरी पैदल ही तय करना पड़ा. कई दिनों की यात्रा के बाद 16 मई को वह इटाढी़ पहुंचा. जहां पर उसे

क्वारेंटिन सेंटर में रखा गया. इसी बीच 25 मई को उसकी तबीयत खराब होने लगी तब उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई.


सिविल सर्जन जितेंद्र कुमार ने बताया कि श्रमिक फरीदाबाद से आया था. इसीलिए एहतियात के तौर पर उसके स्वाब को जांच के लिए पटना भेजा गया है. इधर दोपहर में अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीएसपी की देखरेख में श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया.क्या

कहते हैं जिलाधिकारी.

जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा कि श्रमिक एनसीआर से आए थे इसीलिए एहतियात के तौर पर पूरे परिवार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया. वह व्यक्ति पहले से ही बीमार चल रहे थे. जिसको लेकर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी मौत हो गई.

Comment here