जनमित्र/बक्सरः बक्सर जिला सभागार में मैट्रिक में अच्छे अंको से पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित की गई. जिसमें जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर के द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2020 में जिला के नौ टॉपरों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं गिफ्ट के साथ सम्मानित किया गया.

सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त स्वाति कुमारी, पिता सूर्य देव सिंह द्वितीय स्थान अमित कुमार पाल, पिता मुन्नी पाल एवं अनिश कुमार यादव, पिता सरोज यादव तृतीय स्थान कन्हैया कुमार, पिता संतोष कुमार सिंह,

शिवमंगल कुमार, पिता सत्यनारायण पासवान एवं विद्यासागर कुमार, पिता हरिहर सिंह. चतुर्थ स्थान पर कृष्णा कुमारी, पिता बाबूलाल दास पंचम स्थान आकाश कुमार ठाकुर, पिता राधा मोहन ठाकुर एवं अमर प्रसाद पिता मनोज प्रसाद जिला पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को पूरी लगन एवं मेहनत से

पढ़ाई करते रहने को कहा. छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया से सकारात्मक रूप से जुड़ने एवं अनावश्यक न्यूज एवं ऐप में अपना समय बर्बाद नहीं करने को कहा. राष्ट्रीय स्तर से अखबारों को न्यूज ऐप के जरिए पढ़ते रहने रटने को छोड़ समझकर विषयों को पढ़ने पर बल दिया. कागजी ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान में निरंतर बढ़ोतरी करते रहने को कहा. जिला पदाधिकारी अमन समीर ने बताया कि स्कूलों के जरिए

करवाये जाने वाले परिभ्रमण कार्यक्रम में समाहरणालय परिभ्रमण को भी शामिल किया जाएगा. इस भ्रमण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक कार्यालय एवं पदाधिकारियों के कार्य करने के पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. अन्त में जिला पदाधिकारी ने कहा कि वे अपने लक्ष्य को पाये एवं अपने परिवार एवं जिला का नाम रौशन करें.



Comment here