जनमित्र/बक्सरः कथा वाचक मोरारी बापू के द्वारा भगवान श्री कृष्ण एवं बलराम को एक वीडियो में शराबी बताया गया है. जिसको लेकर राष्ट्रीय यादव सेना के कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज कराने हेतु नगर थाना में एक आवेदन दिया. आवेदनकर्ताओं का कहना है कि मुरारी बापू को भगवान श्री कृष्ण और बलराम के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उनके इस बयान से लाखों हिंदुओं के भावनाओं को ठेस पहुंचा है. मुरारी बापू का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह क्षमा मांगते नजर आए हैं. इसके बावजूद भी राष्ट्रीय यादव सेना के लोगों ने उन पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए नगर थाना को आवेदन दिया है. आवेदन देने वालों में रवि यादव, मुरारी मिश्रा, दीपक यादव, पियूष यादव, विवेक केशरी, बिपुल यादव, राहुल यादव, समीर यादव, विपिन यादव, मोतीलाल यादव, गोपाल यादव, धनजी यादव आदि रहे.









Comment here