द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर जिले के नगर भवन में 6 दिसंबर को युवा उत्सव कार्यक्रम होने वाला है सामान्य शाखा बक्सर के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना के निर्देश पर आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में डीएम अमन समीर और एसपी नीरज कुमार के लिए निर्धारित समय सुबह 11:35 से 11:50 बजे तक की गई है.ये लोग भी ससमय इस आयोजन में मौजूद रहेंगे ताकि युवा उत्सव कार्यक्रम में शिरकत कर रहे छात्र-छात्राओं का मनोबल और आगे बढ़े. चयनित प्रतिभागियों का कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा वहीं सदर एसडीओ करेंगे मंच का संचालन इस उत्सव में समूह में लोक नृत्य ,लोकगीत ,एकल लोककथा, लघु नाटक ,शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय गायन ,हारमोनियम ,शास्त्रीय नृत्य आदि विधाओं का प्रतियोगिता होगा जिसमें जिला के विभिन्न विद्यालय एवं संस्थानों के प्रतिभागी शामिल होंगे. इस आयोजन के लिए नजारत उप समाहर्ता बक्सर को निर्देश दिया गया है कि 6 दिसंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन हेतु नगर भवन को आवंटित कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंगे. मंच संचालन की जिम्मेदारी सदर एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा को दी गई है साथ ही साथ विद्युत प्रमंडल बक्सर के कार्यपालक अभियंता को भी निर्देश दिया गया है कि सुचारू रूप से विद्युत की आपूर्ति की व्यवस्था रखेंगे.

Comment here