ग्राउंड रिपोर्टशिक्षास्थानीय

शिक्षक संघर्ष सह संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया: बक्सर प्रारंभिक शिक्षक संघ

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के प्रादेशिक आह्वान पर संघ के जिला अध्यक्ष के डी सिंह के नेतृत्व में शिक्षक आंदोलन की सत्रहवीं वर्ष गांठ पर कवलदह पोखरा पार्क के प्रांगण में पूज्य बापू महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समीप शिक्षकों ने शिक्षक संघर्ष सह संकल्प दिवस मनाया.ज्ञातव्य हो की आज ही के दिन 2005 को लाखों शिक्षा मित्रों ने पटना की ऐतिहासिक धरती पर संवैधानिक तरीके से अहिंसात्मक मार्ग को अपनाकर शांति ढंग से अपने हक अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे थे. सरकार ने निरीह निर्दोष आंदोलनकारियों पर पुलिसिया लाठी चार्ज करवाकर बर्बरतापूर्वक हजारों शिक्षकों को घायल एवम चोटिल कर दिया था ,सैकड़ों शिक्षक लहूलुहान हो गए थे सरकार ने आंदोलन को कुचलने का पुरजोर प्रयास किया मगर आंदोलन काफी तेज धारदार हो गया.सैकड़ों शिक्षकों पर अपराधिक मुकदमा दायर कर गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया. उसी घटना की याद में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघर्ष सह संकल्प दिवस मनाया गया।शिक्षकों ने पूज्य बापू महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जी के सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर समान काम का समान वेतन,पुरानी पेंशन,राज्यकर्मी का दर्जा ,ऐक्षिक स्थानांतरण को पाने के लिए आंदोलन करने का संकल्प लिया.जिलाध्यक्ष सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा घटना को याद दिलाते हुए कहा की आज का दिन शिक्षकों के लिए काला दिन था.स्मरण होते ही आंदोलन को नसें फड़फड़ाने लगती है शिक्षकों की मांगों को पूरा किए बगैर नया बिहार बनाने का सपना देखना दिन में तारा गिनने की तरह नामुमकिन है.आज तक शिक्षकों को जो भी कुछ मूलभूत सुविधाएं मिली हुई है 

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के संघर्ष की ही देन है.शिक्षक संघर्ष सह संकल्प सभा में जिला सचिव राघवेन्द्र सिंह,मीडिया प्रभारी जे पी सिंह,उपाध्यक्ष जितेन्द्र राम,सुभाषचंद्र पासवान,बक्सर प्रखंड अध्यक्ष बीर बहादुर यादव,ब्रह्मपुर कोषाध्यक्ष ब्रजनंदन सिंह,नित्यानंद सिंह,अमरेंद्र कुमार,रामकेश्वर खरवार,दीपक मिश्रा, इमादुला हुसैन,राजकुमार प्रसाद,दिलीप पाल,राजेश सिंह,राजू सिंह,स्वयं प्रकाश,दीपक कुमार,प्रेमचंद प्रसाद शामिल थे.

Comment here