जनमित्र/बक्सर: शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षी अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने थाना प्रभारीयो एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने किसी भी केस का निपटारा ससमय करने, नियमित रूप से वाहन जांच एवं रात्रि गस्ती के भी निर्देश दिए वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर पेंडिंग पड़े मामलों का निपटारा करें. इस दौरान सुस्त पड़े थाना प्रभारियों के साथ सख्ती से भी पेश आते नजर आए.
विधानसभा चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा
बिहार विधानसभा 2020 चुनाव को लेकर भी पुलिस कप्तान ने कहा कि जिला में शांति व्यवस्था कायम करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है इसलिए किसी भी सूरत में अपराध एवं अपराधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही उन्होंने मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया.
शराब तस्करों पर विशेष नजर
चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करो पर पुलिस की विशेष नजर ऐसा माना जाता है कि चुनाव के समय राजनीतिक पार्टियां शराब के माध्यम से वोटरों को लुभाने का काम करती है जिसको लेकर पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारियों एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों से निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के बॉर्डर के इलाके में शराब तस्करों पर विशेष नजर रखी जाए. पुलिस कप्तान ने जिला में कुछ दिनों के अंदर बढ़ रहे अपराध की गतिविधियों पर भी थाना प्रभारियों को नजर रखने का निर्देश दिया. डुमरांव में हुए लूट कांड एवं अन्य मामलों को लेकर डुमरांव अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों को अपराध पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी.

Comment here