द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर : यह मामला दो दिन पहले का है. पुलिस के इस कारवाई के बाद तीन होटलों से पकड़े गए युवक-युवतियों में से 22 महिला-पुरुषों को जेल भेज दिया गया है. इनमें उनको भी शामिल किया गया हैं जो लड़कियों को देह-व्यापार के लिए बहला फुसलाकर होटलों तक लाया करती थी. एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि और सभी लड़कियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया है .साथ ही साथ इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है. बक्सर एसपी ने यह भी कहा कि बच्चों पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि यह एक सामाजिक बुराई है , तो इसे दूर करने की जिम्मेदारी सबकी है. परिजनों को भी ध्यान देना होगा कि बच्चे किससे बात कर रहे हैं? उनके पास यदि मोबाइल फोन है तो कहां से आया? इन सभी बातों पर ध्यान देना होगा.

बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को रेलवे स्टेशन के समीप होटल अनीता , होटल पैराडाइज तथा होटल मां वैष्णवी में छापेमारी के दौरान कुल 42 लड़के-लड़कियां एवम होटल के प्रबंधकों को भी गिरफ्तार किया गया था. कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या 45 थी. लेकिन अभी तक 22 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. इस मामले में प्रशासन ने अच्छा कदम उठाया है. इससे होटल मालिको और संचालकों के बीच हड़कंप मचा हैं. अभी भी होटल सील होने की कारवाई बाकी है.
https://www.youtube.com/watch?v=6Eow1lgIuw0[/embedyt

Comment here