ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

नीतीश कुमार ने कुशवाहा समाज को राजनैतिक रूप से काफी कमजोर किया है- बीरेन्द्र कुशवाहा

Spread the love

जनमित्र/बक्सर : राष्ट्रीय जनता दल के बक्सर जिला कार्यालय में संवाददाता-सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुशवाहा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वह विगत दिनों से बक्सर जिला के दर्जनों गांव में जन-संवाद कर रहे हैं साथ ही वे कहते हैं कि गांवों में नीतीश कुमार के खिलाफ भारी आक्रोश है. कुशवाहा समाज के लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार के कारण इस समाज को काफी राजनैतिक नुकसान उठाना पड़ा है. नीतीश कुमार ने कुशवाहा समाज की पार्टी नेतृत्व को लालच में फंसाकर पार्टी समाप्त कर दिया. इस इलाके के हजारों लोगों ने तन-मन-धन

लगाकर पार्टी को खड़ा किया. नीतीश कुमार ने लव-कुश का नारा देकर 16 वर्षों से सत्ता में है इस दौरान कुशवाहा समाज को राजसत्ता में नगन्य भागीदारी मिली. वही वह कहते हैं कि 90 के दशक में जब राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रहे उस दौरान समाज के 26-30 लोगों को टिकट मिला जिसमें 17 विधायक केवल राष्ट्रीय जनता दल से जीत कर आए थे उसमें से 11 मंत्रिमंडल में शामिल हुए. लालू प्रसाद यादव ने कुशवाहा समाज को तरजीह देते हुए बिहार लोक सेवा आयोग, विश्वविद्यालय सेवा आयोग, कॉलेज सेवा आयोग आदि में अध्यक्ष एवं सदस्य बनाने के साथ-साथ विभिन्न बोर्ड और निगम में स्थान दिया. संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित नेताओं में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मधु मंजरी कुशवाहा, प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा, राजेश यादव, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, मीडिया प्रभारी हरेंद्र यादव, लल्लन कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, जुल्फिकार खां, इफ्तिखार अहमद, विनोद यादव, छात्र नेता रामाशंकर सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे.

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी किया था इन गावों का दौरा.

बताते चलें कि अभी कुछ हीं दिन पहले जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी बक्सर जिला के दर्जनों गांव का दौरा किया था और अब राजद नेता भी उन्हीं गांवों में दौरा कर उनके समर्थकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में लगे हैं.

Comment here