केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बताया दुमुहा सांप. कहा खुद बाला जी में पूरे परिवार के साथ जाकर मुंडन कराते हो, पूजा पाठ कराते हो, और दूसरे को मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की नसीहत दे रहे हो..
द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर : स्थानीय भाजपा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पिछले तीन दिनों से बक्सर दौरे पर हैं. आज अपने यात्रा के तीसरे एवं अंतिम दिन उन्होंने विश्व प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर पहुँचकर घाटो की सफाई की. तत्पश्चात उन्होंने शहरवासियों के बीच अक्षत बांटकर उन्हें अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया. इस दौरान उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा की, यह दो मुहवा सांप है. जो जनता को गुमराह करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ते हैं. ऐसे बहुरूपिया नेताओ से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. जो खुद बाला जी के मंदिर में पूरे परिवार के साथ दर्शन करने जाता है और मुंडन संस्कार कराता है और दूसरे को मंदिर के खिलाफ भड़काता है. राम ऐसे लोगो का भी विनाश करेंगे.

क्या कहते है केंद्रीय मंत्री
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर की, बीमार पड़ने पर लोग अस्पताल जाते हैं, मंदिर नहीं को, लेकर जब पत्रकारों ने अश्विनी चौबे से सवाल पूछा तो उन्होंने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा की दो मुहवा सांप वाले नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है. जो खुद बाला जी मे दर्शन करने जाता है और अपने साथ पूरा परिवार का मुंडन संस्कार कराता है. और दूसरे को मंदिर के नाम पर भड़काता है. ऐसे नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है.
बिहार के अस्पतालों को करो दुरुस्त
इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पतालों की इतनी ही चिंता है तो, पहले बिहार के सरकारी अस्पतालों को दुरुस्त करो. जंहा इलाज के अभाव में गरीब दम तोड़ रहे है. मरीजों को न रुई मिल रहा है, न सुई मिल रहा है. अपनी नकामी पर पर्दा डालने के लिए लोगों को भगवान के खिलाफ भड़काते हो.
हम आपको बताते चले की केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पिछले तीन दिनों से बक्सर दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बक्सर एवं डुमरांव अनुमंडल के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर पार्टी के कई कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों की समस्या सुनी. इस दौरान उन्होंने आज गंगा घाटों की सफाई भी की.

Comment here