ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

ड्रग्स माफियाओं की कमर तोड़ने में लगी है बक्सर पुलिस.

Spread the love

ड्रग्स माफियाओं को जड़ से उखाड़ने में लगी बक्सर पुलिस, 15 दिनों के अंदर तीन हेरोइन और दो गांजा तस्करों के अलावे आधा दर्जन शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार. डेढ़ लाख रुपयों की हेरोइन के साथ एक और तस्कर चढ़ा पुलिस के हाथ.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः पिछले 15 दिनों से जिले की पुलिस काफी सक्रिय दिख रही है. प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकरो ने जिले के पुलिस कप्तान को थानेदारो की असलियत बताई तो प्रेस वार्ता के दौरान ही एसपी ने थाना प्रभारियो को जमकर क्लास लगाया. जिसका परिणाम है कि, पिछले 15 दिनों के अंदर पुलिस ड्रग्स माफियाओ के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है. केवल 15 दिनों में तीन हेरोइन तस्कर, 70 किलो गांजे के साथ 2 गांजा तस्कर एवं आधा दर्जन से अधिक शराब तस्करो के अलावे नींद का इंजेक्शन बेचने वाले मेडिकल दुकानदारों पर करवाई कर हड़कम्प मचा दिया है.

जिसको लेकर लोग पुलिस कप्तान की सराहना करने के साथ ही सोशल मीडिया पर थानेदारो को लेकर व्यंग कर रहे है. हालांकि पुलिस कप्तानाे के हनक का ही परिणाम है कि पुलिस शांतिनगर जैसे ड्रग्स कारोबारियो के घर में घुसकर अब उनकी गिरफ्तारी कर रही है.

डेढ़ लाख के हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी, की शांति नगर मोहल्ले के रहने वाले जयपाल लाल के पुत्र संजय कुमार हेरोइन की डिलीवरी दे रहा है. जिसके बाद पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया.

क्या कहते है एसपी

जिले के पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया की, अपराध नियन्त्रण को लेकर पूरी रणनीति बनकर तैयार है. जिसको साझा करना नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन एक बात स्पष्ट है कि विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाले सड़क पर खुलयाम नही घूमेंगे, उनके लिए एक मात्र स्थान है हवालात. और पुलिस कर्मी भी जो लापरवाही करेंगे वो थानेदारी नही करेंगे.


गौरतलब है कि जिले में विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए देर रात दो थानेदारो की थानेदारी छिनने के साथ ही एसपी कई थानेदारो को इधर से उधर कर दिया. धनसोई थानेदार कमल नयन पांडेय को इटाढ़ी, तो इटाढ़ी थानेदार को मुफस्सिल थाने की कमान सौंपी दी गई. वही तिलक राय के हाथ ओपी प्रभारी को हटाने के साथ ही अंगद यादव को फिर से ट्रैफिक का प्रभारी बनाया दिया गया.

Comment here