ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

दिव्यांगों ने बक्सर समहरणालय के मुख्य द्वार को किया जाम

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

 

बक्सर: विगत वर्ष 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि मेरी सरकार आती है तो दिव्यांग जनों की पेंशन को 400 से बढ़ाकर 3000 तक करने एवं उनके हित में कई कार्य करेंगे. लेकिन आज जब वह सरकार में हैं तो दिव्यांग जनों की कोई सुनने वाला नहीं है .इस दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग जनों ने मेन गेट समाहरणालय बक्सर के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे इन लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा उन्हें ₹400 मासिक पेंशन दी जाती है इस पेंशन से भोजन कहां चाय पीने पर भी आफत है ऐसे में उनके पेंशन की बढ़ोतरी करते हुए सरकार द्वारा ₹3000 प्रतिमाह एवं 35 किलो अनाज देना सुनिश्चित किया जाए . इसके अलावा दिव्यांग जनों को रोजगार के लिए भी सरकार द्वारा प्रबंध किया जाए .

डीएम के आश्वासन एवं इनसे मुलाकात के बाद दिव्यांग जनों ने अपना प्रदर्शन रोका जिला पदाधिकारी अमन समीर ने स्वयं दिव्यांगों से मुलाकात कर उनके मांग पत्र को स्वीकार किया डीएम ने दिव्यांग जनों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है और उनके कल्याण , सहयोग तथा उत्थान के लिए हमेशा से तत्पर रहे हैं .इस वर्ष संबल योजना के तहत 54 दिव्यांग जनों को मोटर ट्राई साइकिल वितरित की जा चुकी है एवं 103 दिव्यांग जनों को जल्द ही मोटर ट्राई साइकिल का लाभ दिलाया जाएगा . वही दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक को निर्देश दिया गया है कि दिव्यांग जनों की जो समस्या जिला स्तर पर निष्पादन हो सके अति शीघ्र पूर्ण करते हुए इन्हें लाभान्वित किया जाए.

Comment here