द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा चुन्नी मार्ग स्थित सड़क किनारे एक शव मिलने से इस इलाके में फिर से सनसनी फैल गई है. इस खबर को सुनते ही घटनास्थल पर अगल बगल के काफी लोग वहा उपस्थित हो गए. यहा के स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर 112 पुलिस गस्ती की गाड़ी पहुंची. अभी शव को पानी भरे गढ्ढे से बाहर नही निकाला जा सका है. ग्रामीण शव को बाहर निकालने के लिए अधिकारियो के आने का इंतजार कर रहे है. शव के पास ही जिस तरह से मृतक का एक जुता पैर में है और एक पैर का जूता सड़क पर पड़ा हुआ है,टोपी भी सड़क के पास पड़ी हुई है. इसे देखकर कहा जा सकता है कि हत्या के बाद, शव को यहां ठिकाने लगाने के लिए फेका गया है. इसी दौरान मृतक के जूते और कपड़ा इधर उधर गिर पड़ा है.


खेत में सिचाई कर रहे किसानों की नजर पड़ी थी शव पर
मिली जानकारी के अनुसार खेत में लगी गेंहू की फसल की सिचाई करने के लिए किसान जब पंपसेट लेकर खेत पर पहुंचे तो सड़क किनारे पानी भरे गढ़े में एक शव को उतराए हुए देखा .पहले इसकी सूचना गांव के लोगों को दी जिसके बाद यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. शव की पहचान करने के लिए चौसा चुन्नी पवनी तथा आस पास के और गांव से लोग इकट्ठा होने लगे उसके बाद भी पहचान नही हो पाई.मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है.जो पिंक कलर का ऊनि स्वेटर और काला फुलपैंट पहने हुए है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को हत्या कर इसे इस सुनसान जगह पर पानी में फेंक दिया गया है.


सबसे बड़ी बात है कि लगभग एक साल के अंदर मुफस्सिल थाने क्षेत्र में ये तीसरी अज्ञात शव है , जिसकी पहचान अभी तक नही हो पाई है. जिसको लेकर अब लोग पुलिस की एकबाल पर सवाल उठा रहे है कि आखिर अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र को ही क्यों सुरक्षित जोन मान रहे है.
आपको बता दें कि इसके पूर्व में 6 अक्टूबर 2022 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत के पँचायत सरकार भवन के पास से शव बरामद किया गया था. उससे पहले 6 मई को भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवनी जरीगांव नहर के पास झाड़ी में एक युवती का क्षत विक्षिप्त अधजली लाश मिला था जिसकी पहचान करने में पुलिस अब तक नाकाम रही है.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की शव की पहचान के लिए पटना से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है एवम साथ ही आस-पास के गांवों से भी किसी की मिसिंग होने की कोई शिकायत किसी थाने में दर्ज कराई गई है या नही इस बात की जानकारी एकत्रित की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. गौरतलब है कि पिछले 1 साल में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में 3 लोगों का शव अब तक बरामद किया जा चुका है .पुलिस अब तक यह पता लगाने में नाकाम क्यों रही है ? पहले भी जो शव मिले हैं वह किसके हैं और किसने उनकी हत्या कर शव को इस इलाके में ठिकाना लगाया है.


Comment here