जनमित्र/बक्सर: सदर प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत अंतर्गत बड़की कुल्हड़िया शिव मंदिर के समीप 9 लाख 9 हजार 684 रुपये की लागत से बनकर तैयार मॉडल आंगन बड़ी केंद्र का उद्घाटन जिला परिषद पूर्वी के सदस्य रीता देवी, पंचायत के मुखिया अनिल कुमार यादव, के करकमलों द्वारा किया गया. इस दौरान पंचायत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
क्या कहती है जिला परिषद के सदस्य
इस उद्घाटन समारोह में पहुँची जिला परिषद के सदस्य रीता देवी ने कहा कि, इस मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र पर जरूत के सभी सुविधा बहाल है. जंहा खेल खेल में ही बच्चों के
शैक्षणिक शारीरिक, मानसिक विकास पर बल दिया जाएगा.
वही जगदीशपुर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार यादव ने कहा कि, पूरे पांच वर्षो तक मेरा यह प्रयास रहा कि जगदीशपुर पंचायत पूरे जिला में अव्वल रहे, इस कड़ी में सरकार के सभी योजनाओं को विभागीय अधिकारियों एवं पंचायत के वार्ड सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों के प्रयास से जमीन पर उतारने का प्रयास किया गया है. इस कड़ी में आज मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया है. इस आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय, समेत कई सुविधा उपलब्ध है. जहां स्वच्छता के साथ ही साथ बच्चों के सुनहरे भविष्य के निर्माण में सहयोग से सम्बंधित सभी सुविधा उपलब्ध है.

इस मौके पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव बबलू यादव, राजद नेता सुधीर गुप्ता, वार्ड 9 के वार्ड सदस्य भगत सिंह, आंगनबाड़ी सेविका उर्मिला देवी, आंगनबाड़ी सहायिका उषा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मंटू यादव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

Comment here