जनमित्र/बक्सरः कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु जिला अधिकारी बक्सर द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वर्चुअल मीटिंग की गयी. जिसमे डुमराँव विधायक अजीत कुमार सिंह ने अपने महत्पूर्ण विचार व सुझाव रखे. विधायक ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विधायक के क्षेत्रीय विकास फण्ड का तीन करोड़ रुपये में दो करोड़ रुपया की अनुमान्यता राशि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सृजित कोरोना उन्मूलन कोष में दे दिया गया है . विधायक ने मांग रखी की उक्त दो करोड़ रूपये में से एक करोड़ रूपये डुमराँव विधानसभा क्षेत्र में कोरोना उन्मूलन के लिए खर्च किया जाए. इसके अलावा अजीत कुमार सिंह ने घोषणा किया कि विधायक फण्ड के शेष बचे एक करोड़ रूपये को डुमराँव विधानसभा अंतर्गत आनेवाले अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपस्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यकतानुसार मुलभुत सुविधाओं को बढ़ाने, स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरणों यथा आईसीयू, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन ट्रॉली,
ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, बेड, ऑक्सीजन फ्लो मीटर, ऑक्सी मीटर, सेनेटाइजर, मास्क आदि सहित अन्य उपकरणों व जीवन रक्षक दवाओं की खरीद हेतु खर्च किया जायेगा. बैठक में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कुछ जरूरी सुझाव भी दिए जो इस प्रकार है :-
1. कोविड से लड़ने के लिए जो व्यवस्था है वह इस महामारी से मुकाबला करने के लिए पर्याप्त नहीं है. तुरन्त जितना है उससे दुगुनी व्यवस्था करने की कोशिश की जानी चाहिए.
2. संक्रमण प्रभावित गाँवों-शहरों को सैनेटाइज़ किया जाए.
3. संक्रमण प्रभावित गाँव में मेडिकल टीमें भेजकर घर-घर में कोविड की जाँच व इलाज की व्यवस्था की जाए.
4. आर० टी० पी० सी० आर० जाँच की रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध कराई जाए.
5. एम्बुलेंस एवं शव वाहन की संख्या बढ़ाई जाए .
6. सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर ओ०पी०डी० सेवा पूर्णतः बहाल रखा जाए.
7. ऑक्सीजन सिलिंडर एवं दवाओं की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाए.
8. निजी चिकित्सकों को भी इस संकट की घडी में रोजाना अपना क्लिनिक खोलने का निर्देश दिया जाए.
9. ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम हेतु ग्रामीण-चिकित्सकों की सेवा ली जाए . स्वास्थ्य कर्मियों की नई बहाली में ग्रामीण चिकित्सकों को तरजीह दी जाए .
10. कोविड से बचाव के नियमों का सघन माइकिंग एवं सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जाए.
11. अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क का मुफ्त वितरण किया जाए 12. कोविड शिकार लोगों में बड़ी संख्या गरीबों की है अतः मृतक के परिजनों को तत्काल 10 -10 लाख रूपये मुवाबाजे का भुगतान किया जाए.
13. लॉकडाउन से प्रभावित परिवारों को छह महीने का मुफ्त राशन एवं रोजगार की व्यवस्था की जाए.
14. बाहर से आनेवाले लोगों को ससम्मान उनके घर तक पहुँचाने की गारंटी की जाए.
15. स्वयंसेवी संस्थाओं और राजनितिक कार्यकर्ताओं को तत्काल ई-पास जारी किया जाए ताकि वो जनता की मदद कर सकें.

Comment here