द जनमित्र। विमल यादव।9431092766
बक्सर : डुमराव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र के सहियार गांव में पहले से जमीनी विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई के ऊपर ट्रैक्टर चला दिया.इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वही इसी घटना के क्रम में गलती से खुद हमलावर का भाई भी चपेट में आ गया और उसका भी पैर टूट गया. इसके तुरंत बाद घटना की सूचना पर पुलिस वहा पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया एवम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.इस घटना के बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी राम गोविंद ठाकुर का उनके पाटीदार आशीष ठाकुर के साथ भूमि विवाद पहले से ही चल रहा था. वही मंगलवार को राम गोविंद ठाकुर के पुत्र विजय शंकर ठाकुर और आशीष ठाकुर के पुत्र मुन्ना ठाकुर के बीच पहले झगड़ा शुरू हुआ . ठीक इसके बाद मुन्ना ठाकुर ने विजय शंकर ठाकुर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई . इसी क्रम में गलती से मुन्ना ठाकुर का पुत्र ध्रुव ठाकुर भी चपेट में आ गया जिससे कि उसका पैर टूट गया. सबसे बड़ी बात है कि एक बार में नहीं हुई मौत तो दूसरी बार ट्रैक्टर चढ़ाया.वहा मौके पर मौजूद ललन राय ने बताया कि मुन्ना ठाकुर विजय शंकर के खेत को जबरन जोत रहा था. इस बात की जानकारी मिलने पर विजय शंकर खेत पर पहुंचे जहां मुन्ना ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया वह घायल होकर गिर पड़े, और फिर किसी तरह मुन्ना अभी साहस कर उठे ही थे की ट्रैक्टर उन पर दुबारा चढ़ा दिया जिससे उनकी मौत वही पर हो गई. भाई को ट्रैक्टर के सामने धकेल रहा था तभी दूसरा भाई खुद भी आया चपेट में . झगड़े के दौरान मुन्ना ठाकुर का भाई ध्रुव ठाकुर विजय शंकर ठाकुर को धकेल कर ट्रैक्टर के सामने फेंक रहा था लेकिन. हाथापाई में वह खुद भी ट्रैक्टर के सामने गिर गया. ऐसे में जब मुन्ना ने विजय शंकर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया तो उसकी चपेट में ध्रुव ठाकुर भी आ गया और उसका भी पैर टूट गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.



Comment here