ग्राउंड रिपोर्टशिक्षास्थानीय

बड़ी लापरवाही : सरकारी विद्यालय मे कई छात्र हुए जख्मी.

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: बक्सर के नावानगर में स्कूल के छात्रों के ऊपर लोहे का गेट गिर गया. जिससे लगभग 8 छात्र घायल हुए है. वही एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है. विद्यालय के बच्चे लोहे के गेट पकड़कर झूल रहे थे तत्पश्चात गेट बच्चों के ऊपर गिर गया जिससे कई बच्चे घायल हो गए एवं एक की हालत गंभीर भी है. घायल बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. यह घटना डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नावानगर प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय आथर की है. ग्रामीण लोगों ने बच्चों को गेट के नीचे से निकाला, विद्यालय में छात्रों पर लोहे का गेट गिरने से चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर लोहे की गेट को उठाकर नीचे दबे सभी छात्रों को बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल छात्र को बेहतर इलाज के लिए परिजन बाहर ले गए हैं. यह घटना दोपहर के लंच टाइम की है उस दौरान शिक्षक फोन पर बातें कर रहे थे कुछ बच्चे इधर-उधर खेल रहे थे और 8 से 10 की संख्या में लगभग गेट पर झूल रहे थे. इसी दौरान गेट बच्चों के ऊपर गिर पड़ा लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि उस समय शिक्षकों का ध्यान कहां था. 

जब बच्चे विद्यालय आ जाते हैं तो शिक्षकों का यह दायित्व बनता है की पढ़ने से लेकर खेलने तक भी उनका ख्याल रखा जाए ताकि इस तरह की अप्रिय घटना न घटे. छात्र यश कुमार की हालत गंभीर है. इस घटना के बाद विद्यालय के शिक्षकों की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब स्कूल में सभी शिक्षक मौजूद थे. इसके बाद भी छात्र गेट पर क्यों झूल रहे थे. विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों पर ध्यान क्यों नहीं रखा. क्या बच्चों को ऐसा करने से कोई रोकने वाला नहीं था. इस घटना को लेकर जब जिला शिक्षा पदाधिकारी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह की कोई भी घटना की जानकारी हमें नहीं है. गौरतलब है कि बिहार के बक्सर में सरकारी विद्यालयों का हालत दिन पर दिन बिगड़ती चली जा रही है. ऐसी परिस्थिति रही तो सरकारी विद्यालय में गार्जियन भेजने से परहेज करने लगेंगे.

Comment here