- एयरटेल ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है दरअसल बीते सोमवार को अपने कस्टमर्स का ध्यान रखते हुए एयरटेल ने बाजार समिति रोड में अपने स्टोर का शुभारंभ किया.
- ग्राहकों को मिलेगी कई तरह की सुविधाएं
बक्सर: एयरटेल ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है दरअसल बीते सोमवार को अपने कस्टमर्स का ध्यान रखते हुए एयरटेल ने बाजार समिति रोड में अपने स्टोर का शुभारंभ किया.
इस उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जोनल मैनेजर अमित खेतान बक्सर पहुंचे जहां उनका स्वागत बैंड बाजे के साथ हुआ. जिले में पहली बार एयरटेल स्टोर की शुरुआत हुई जिसका उद्घाटन जोनल मैनेजर अमित खेतान ने रिबन एवं केक काटकर साथ में दीप प्रज्वलन कर किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्टोर खुलने से इस क्षेत्र के ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी हमारी कोशिश रहती है कि हम ग्राहकों के हर जरूरत को पूरा करें

इसीलिए एयरटेल अपने कस्टमर्स का भरोसा जीतने में कामयाब रहा है. यहां पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप श्री साई इंटरप्राइजेज को दिया गया है वही डिस्ट्रीब्यूटर ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि यहां पर सिम, डीटीएच, एयरटेल पेमेंट एवं अन्य जरूरी सुविधाएं सस्ते मूल्य पर उपलब्ध रहेगी इस मौके पर एसएम विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं कुमार सागर भी मौजूद रहे.

Comment here