जनमित्र/बक्सरः रोज रोज खेतों में लग रही आग से किसान है परेशान हाल ही में बक्सर जिला के अंतर्गत इटाढी़ व राजपुर प्रखंड के कई गांवो में किसानों के खेतों में आग लग गई जिससे उनका पूरा फसल जलकर राख हो गया. किसान दिन रात मेहनत करके अपने खेतों में फसल पैदा करते है परंतु जब उसे काटने का वक्त आता है तब किसानों को अफसोस के सिवा कुछ नहीं मिलता. इटाढी़ प्रखण्ड के भीतीहरा, बालादेवा, तथा राजपुर प्रखण्ड के ककरियां, चपटही में लगभग सौ से डेढ़ सौ बीघा तक प्रत्येक गाँव में गेहूँ का फसल जल कर खाक हो गया. चपटही निवासी शिवजी राम, विवेक सिंह आदि किसानों ने बताया कि आग की लपट देख कर सबकी हिम्मत पस्त हो जाती थी फिर भी जिन खेतों में दिन रात मेहनत करके हमने फसल उपजाया है उसको जलते कैसे देखा जा सकता है तो किसी तरह से हिम्मत करके आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन हम सफल नहीं हुए वही सरकारी अग्निशामक
पहुँचा मगर आग पर काबू पाना उसके बस से बाहर की बात थी इस पूरे मामले पर भाकपा माले के नेता जग नारायण शर्मा ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि जाँच कर प्रत्येक पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाय. प्रत्येक पंचायत में गेहूँ की फसल कटनी के समय दो-दो अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था की जाय ताकि किसान अपनी फसलों को बचा सके.

Comment here