ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

सड़क जाम करने वाले किसानों को रात में ही पुलिस ने उठा लिया

Spread the love

द जनमित्र डाट काम। विमल यादव। 9431092766

 

बक्सर:चौसा पावर प्लांट के बगल में 45 दिनों से बैठे किसानों को आधी रात को पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया. किसान दोपहर से ही सड़क को जाम कर के बैठे थे यहां तक कि किसानों ने अपना भोजन भी सड़क पर ही बनाया परंतु रात के ठीक 1:00 बजे पुलिस भारी संख्या में पहुंचे और उस समय किसानों की संख्या कम थी तो उन्हें मारते पीटते थाना ले गई. साथ में उनके टेंट को भी उखाड़ दिया. जब पुलिस किसानों पर अचानक हमला की तो धरने पर बैठे कुछ किसानों ने इसकी सूचना अपने लोगों तक पहुंचाएं लेकिन जो किसान घर पर जाकर सो गए थे वह समय नहीं पहुंच पाए किसानों ने बताया पुलिस ने सड़क पर से लाठी डंडे के बल पर हमें उठाया है यहां तक की सड़क पर लगे तिरंगे कपड़े और छोटे-छोटे तिरंगे झंडे को उखाड़ कर फेंक दिया गया. बताते चलें कि किसान जमीन की उचित मुआवजा को लेकर 45 दिनों से धरना पर आंदोलनरत थे परंतु कल दोपहर में कुछ किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उसके बाद बाकी किसान आक्रोशित हो गए एवं बक्सर कोचस स्टेट हाईवे को जाम कर दिया और किसानों ने फैसला किया कि वे तब तक सड़क जाम रखेंगे जब तक उनके साथियों को रिहा नहीं किया जाता है रात में ही पुलिस ने उन्हें उठा लिया बताते चलें किसान अपने भोजन का बंदोबस्त भी सड़क पर ही किया था. रात को लिटी चोखा लगाया और धरने पर बैठ गए लेकिन आधी रात को पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वही बक्सर एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे किसानों को समझाने के लिए पहुंचे पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और बक्सर कोचस मुख्य मार्ग को जाम भी कर दिया है और ऐसे में जहां आम लोगों के आवागमन में परेशानी होती है वहीं किसानों के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा भी डाली गई.

Comment here